सीएम चौहान ने रावतपुर धाम में धार्मिक समारोह में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक समारोह में शिरकत करने के लिए रावतपुर धाम पहुंचे। कार्यक्रम में उनके साथ पत्नी साधनाा सिंह और सास शीतला सिंह भी थी। सीएम चौहान ने रावतपुर धाम में चल रहे यज्ञ में भाग लेकर अपनी पत्नी के साथ आहूतियां दी।

सीएम चौहान ने रावतपुर धाम में धार्मिक समारोह में लिया हिस्सा

यज्ञ में शामिल होने से पहले सीएम चौहान को रावतपुर धाम के महंत रविशंकर महाराज ने रावतपुर धाम का अवलोकन करवाया और परिसर में स्थापित देवी-देवताओं के दर्शन करवाए। यज्ञ में हिस्सा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी रावतपुर धाम पहुंचे।

Back to top button