नौकरी के लिए बुलाया क्लीनिक, फिर डॉक्टरों ने ‘बर्बाद’ कर दी ज़िंदगी

दुनिया में एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आती रहती हैं. इनमें से कुछ तो ऐसी होती हैं, जिनके बारे में सामान्य तौर पर कल्पना करना भी मुश्किल होता है. हालांकि जब आप इन्हें सोचते हैं तो दंग रह जाते हैं कि ऐसा भी हो सकता है? एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना पड़ोसी देश चीन से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.
ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक चीन में रहने वाले एक 19 साल के लड़के को क्लीनिक ने कुछ ऐसा ट्रिक किया कि वो नौकरी की चाह में लड़के से लड़की बनने को तैयार हो गया. वो लड़कियों की तरह ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने के लिए रेडी हो गया, वो अपने खुद के पैसे खर्च करने के बाद. ये कहानी आपको हैरान कर देगी.
नौकरी के लिए बुलाया, बना दिया ‘लड़की’
ये घटना चीन के वुहान प्रांत की है. यहां पर एक ब्यूटी क्लीनिक ने मानसिक रूप से बीमार लड़के के साथ जो किया, वो यकीन करने लायक नहीं है. लड़के को क्लीनिक ने नौकरी देने के नाम पर बुलाया था, जिसमें उसे 33,500 रुपये की सैलरी मिलने वाली थी. नौकरी से पहले क्लीनिक ने शर्त रखी कि लड़के को अपनी ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी करानी होगी. इसके बाद वो लाइव स्ट्रीमर के तौर पर अच्छे पैसे कमा सकता है. क्लीनिक ने उसे ये भी कहा कि बहुत से लाइव स्ट्रीमर ऐसा कर रहे हैं और ये ट्रेंड है. ज्यादा सोचने-समझने की क्षमता नहीं रखने वाले लड़के ने इस बात को सच भी मान लिया और सर्जरी करा ली.
बेटे को देख सदमे में आई मां
लड़की की मां ने जब उसे देखा, तो वो अपना सिर पीटने लगी. लड़के ने इस काम के लिए 3,35,627 रुपये का लोन लिया था और दोबारा भी उसे 82,227 रुपये का कर्ज लेना पड़ा. इतने पैसे खर्च करके उसने अपनी ज़िंदगी खराब कर ली और क्लीनिक ने ऐसा होने दिया. मां के काफी कहने-सुनने के बाद क्लीनिक लड़के के इम्प्लांट्स हटाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन इससे उसकी मानसिक स्थिति पर बेहद बुरा असर हुआ. अब मां इस मामले को कोर्ट तक ले जाने का फैसला कर चुकी है.





