गृह मंत्री के काफिले में घुसा टर्की का नागरिक

इंदौर.वीजा बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा टर्की का नागरिक परेशान होकर प्रदेश के गृहमंत्री के काफिले में घुस गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अफसरों को बताया कि वह एक एनजीओ के लिए बच्चों को एजुकेशन देने इंदौर आया था। इस दौरान वीजा रिनिवल करने की तारीख निकल गई। उसने पुलिस अधिकारियों से कई बार चर्चा की, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
 गृह मंत्री के काफिले में घुसा टर्की का नागरिक
जब उसे पता चला कि प्रदेश के गृहमंत्री इंदौर में हैं और सभी बड़े अफसर उनके काफिले में हैं, तो वह मंत्री के काफिले में आ गया। अफसरों ने तुरंत वीजा एक्सटेंशन की कार्रवाई की। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह कनाड़िया थाने के नए भवन का उद्घाटन करने शुक्रवार को आए थे। जैसे उनका काफिला वहां पहुंचा, तभी सिनान नामक टर्की का नागरिक बीच काफिले में जा घुसा।

इसे भी देखें:- बड़ी खबर: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया सबसे बड़ा झटका, पाक का सबसे बड़ा बैंक किया बैन

विदेशी नागरिक देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। तब उसने अधिकारियों को बताया कि उसका वीजा एक्सपायर हो गया है। टूरिस्ट वीजा के लिए उसने पुलिस कंट्रोल रूम कि विदेशी पंजीयन शाखा में पासपोर्ट जमा करवाने सहित पूरी कार्रवाई की, लेकिन फिर भी एक्सटेंशन नहीं मिल रहा।

इसे भी देखें:- बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, पूरा हुआ गरीबों के घर का सपना!

उसकी भाषा समझ में नहीं आने पर टीआई कमलेश शर्मा व अन्य अधिकारियों ने इंग्लिश में उससे बात की। इसी दौरान एनजीओ से भी कुछ लोग आ गए और पुलिस को परेशानी बताकर समस्या का समाधान करवाया।

Back to top button