चुटकुले: सिरदर्द से परेशान संता को बंता ने बताया ऐसा इलाज…

लोग अक्सर मनोरंजन के लिए और अपना फूड फ्रेश करने के लिए जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं। जोक्स हमेशा से ही हंसने का एक आसान और सस्ता जरिए रहा है। हंसना हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में जोक्स गुदगुदाने का एक बढ़िया विकल्प है। आइए पढ़ते हैं आज का जोक ऑफ द डे-
सिरदर्द से परेशान संता को बंता ने बताया ऐसा इलाज, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Jokes: काम के बढ़ते बोझ और बदलती जीवनशैली की वजह से हम सभी की लाइफ काफी बिजी हो गई है। लोग सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक समस्याओं का भी शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में अपने माइंड को रिलैक्स करने और तनाव से राहत पाने के लिए लोग अक्सर चुटकुले पढ़ना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हंसाने में मदद करते हैं। अगर आप भी जोक्स पढ़ने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
बंता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
संता- क्यों?
संता- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है
एक बार संता का सिर फट गया
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
डॉक्टर- तो ?
संता- एक आदमी ने मुझसे कहा- कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
डॉक्टर बेहोश
शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुंह मे झाग देख कर लड़की वापस आ गई।
सास बोली- क्या हुआ बहू?
लड़की बोली- भैंस अभी कोलगेट कर रही है, मां
जी।
सास बेहोश