बड़ी खबर: चीनी UC BROWSER भारत में होगा बैन

चीनी यूसी ब्राउजर के भारत में प्रतिबंध लगने की बात सामने आ रही है। दरअसल कंपनी पर आरोप है कि कंपनी भारतीयों का मोबाइल डेटा चीनियों को भेज रही है। भारतीय सूचना मंत्रालय के गुप्त सूत्रों के अनुसार, यूजर्स का मोबाइल डेटा चाइनीज सर्वर को भेजने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के यूसी वेब मोबाइल ब्राउजर पर भारत प्रतिबंध लगा रहा है।Chinese UC BROWSER will be banned in India

खबर है कि यदि यूजर ने एक बार यूसी ऐप को डाउनलोड कर लेता है, उसके बाद ऐप को अन इंस्टॉल करने या ऑल हिस्ट्री डिलीट करने के बाद भी डिवाइस का डोमेन नेम सिस्टम में सुरक्षित हो जाता है। दूसरी ओर यूसी का कहना है कि वो यूजर का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रखते है।

इसे भी पढ़े: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान में बढाई अपने सैनिकों की संख्या

कई ऐसे कंप्लेंट आ रहे थे, जिसमें डेटा चोरी की बातें कही जा रही थी। यूसी ब्राउजर दावा करती है कि उसके भारत में 100 मिलियन से भी अधिक यूजर है। उधर यूसी वेब की मानें तो उनका कहना है कि कंपनी यूजर की सुरक्षा से गंभीरता से लेती है।

कंपनी का कहना है कि अब तक उन्हें सरकार की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। यूसी ब्राउजर गूगल क्रोम के बाद दूसरी सबसे अधिक उपयोग में लाई जाने वाली ब्राउजर है।

Back to top button