चीन के सुपरमार्केट में चाकूबाजी से हड़कंप

चीन में बीती रात एक सुपरमार्केट में चाकूबाजी से हड़कंप मच गया। शंघाई स्थित इस सुपरमार्केट में एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

गुस्से में आकर लोगों पर कर दिया हमला

स्थानीय पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय लिन नामक हमलावर को सोमवार रात घटना के तुरंत बाद सुपरमार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति ने ‘व्यक्तिगत वित्तीय विवाद’ के कारण गुस्से में आकर यह हमला किया।

3 की मौत, 15 घायल

पुलिस ने आगे बताया कि अठारह घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई। अन्य 15 को जानलेवा चोटें नहीं आईं।

चीन में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं

चीन में चाकू से हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पहले भी स्कूलों में इसी तरह के कई हमले हुए हैं। सितंबर में दक्षिणी शहर शेनझेन में एक जापानी स्कूली छात्र पर चाकू से हमला किया गया और उसकी मौत हो गई, जिससे टोक्यो में आक्रोश फैल गया।

वहीं, मई में मध्य हुबेई प्रांत के शियाओगान शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से आठ लोगों की हत्या कर दी और एक को घायल कर दिया।

Back to top button