भारत में चाइना के ऐप बैन करने पर चीन ने उठाया ये बड़ा कदम और कर दिया…

भारत में 59 चाइनीज़ ऐप के बैन होने के बाद चीन ने भी ताव-ताव में एक फैसला कर डाला है. चीन ने अपने देश में भारत की तमाम न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़पेपर्स को ब्लॉक कर दिया है.

चीन में किसी भी आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पर भारतीय न्यूज़ वेबसाइट नहीं खुल रही हैं. पिछले दो दिन से चीन में आईफोन और डेस्कटॉप पर भारतीय न्यूज साइट्स एक्सेस नहीं हो रही हैं. हालांकि भारतीय चैनल अभी चल रहे हैं.
हालांकि वीपीएन पर भारतीय साइट्स खुल रही हैं. वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क. ये एक टूल है, जो इंटरनेट कनेक्शन को पब्लिक से प्राइवेट बना देता है. इसके ज़रिये यूजर पहचान छिपाकर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकता है. वीपीएन यूजर्स को प्राइवेट ऑनलाइन एक्सेस देता है. यानी ये एक तरह का इंटरनेट मास्क होता है. अब चीन में भारतीय न्यूज़ साइट्स पढ़नी हैं, तो यूजर के पास एक ही विकल्प है– ये मुखौटा पहनकर पढ़ना, क्योंकि पब्लिक फोरम में पढ़ना तो सरकार ने बैन कर दिया है.
इससे पहले केंद्र सरकार ने 29 जून को चीन के कुल 59 मोबाइल ऐप को देश में बैन कर दिया. सरकार का कहना है कि इन ऐप से देश की सुरक्षा और निजता को ख़तरा है. जिन ऐप पर बैन लगा है, उनमें टिकटॉक, शेयर इट, हैलो, UC ब्राउजर, लाइकी, वीचैट भी शामिल हैं.
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी ने इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट के सेक्शन 69-ए और आईटी रूल्स-2009 के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए इन ऐप को बैन करने का फैसला किया है. साथ ही अचानक उभर रहे ख़तरों को देखते हुए भी ये फैसला लिया गया है.





