चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ सुषमा स्वराज की आज अहम बैठक

रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्री सोमवार को यहां त्रिपक्षीय समूह की एक अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इनमें आतंकवाद एवं चरमपंथ के खतरे से निपटने के तरीकों पर चर्चा शामिल हैं.
समझा जाता है कि भारत आतंकवाद से प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए तीन देशों के बीच सहयोग मजबूत करने तथा लश्कर ए तैयबा एवं जैश ए मोहम्मद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों को आरआईसी के घोषण पत्र में शामिल करने पर मजबूती से जोर देगा. ब्रिक्स समूह पहले ही इन संगठनों को आतंकी समूह घोषित कर चुका है.
इसे भी पढ़े: पाक की इस महिला नेता का बड़ा बयान, कहा हमें राजनीति कम बिस्तर पे ज्यादा वक्त बिताना पड़ता है
त्रिपक्षीय बातचीत से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बैठक करेंगी जिसमें कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. डोकलाम गतिरोध के बाद चीन की तरफ से भारत में यह पहला उच्च स्तरीय दौरा है. सुषमा रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव के साथ भी बैठक करेंगी.
वांग और सुषमा की बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि विचार विमर्श में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे शामिल होंगे. वांग आज लावरोव से मिलेंगे तथा भारत-चीन सांस्कृतिक संध्या में हिस्सा लेंगे.





