पंजाब के लोगों में डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया का कहर

चंडीगढ़: पंजाब में डेंगू के बढ़ रहे मामलों के बीच चिकनगुनिया नामक बीमारी ने भी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस साल राज्य में अब तक चिकनगुनिया के 1503 मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में चिकनगुनिया के 201 मामले सामने आए, जबकि 2018 में 25, 2019 में 11, 2020 में 0, 2021 में 144 और 2022 में 460 मामले सामने आए थे।
साल 2022 के दौरान इन मामलों में 226 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। फिलहाल सबसे ज्यादा मामले अमृतसर जिले के सामने आए हैं, जहां चिकनगुनिया के 544 मरीज पाए गए। इसके बाद होशियारपुर, कपूरथला और पठानकोट का नंबर आता है। पटियाला जिले के महामारी विशेषज्ञ डॉ. सुमित का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के लक्षण एक जैसे हैं।
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा मामले उत्तरी क्षेत्र से आ रहे हैं। वहीं जुलाई-अगस्त माह में राज्य में आयी बाढ़ से इस बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ गई थी।





