उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया झंडावंदन

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में झंडा वंदन किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला गणतंत्र दिवस है, ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। यह पहला मौका है जब उज्जैन में किसी मुख्यमंत्री ने झंडा वंदन किया है। आपको बता दें कि भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल झंडा फहराएंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम एक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा आज़ादी के संघर्ष में लाखों प्राणों की आहुति के बाद स्वराज की राह मिली है। 

आइये, आज इस गणतंत्र दिवस पर नव-भारत का संकल्प लें; राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रण करें। 

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व ‘गणतंत्र दिवस’ की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Back to top button