रामराजा सरकार के दरबार पर एक साथ नजर आए मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह

आज अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी जिसके आयोजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए तो वही देश की दूसरी अयोध्या कही जाने वाली भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में आज मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंचे। ओरछा पहुंचकर वे एक धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। धार्मिक आयोजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदिर पहुंचकर भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए और भगवान रामराजा सरकार को विशेष पूजा अर्चना की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन द्वारा आयोजित भंडारे में पहले लोगों को प्रसाद वितरण किया और फिर वही बैठकर खुद प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ओरछा में भगवान राजाराम के दर्शन करने के लिए आया हूं। आज यहां बैठकर हम सबने अयोध्या की अद्भुत छटा निहारी है। कई जन्मों के पुण्य के बाद ये मौका मिलता है। यशस्वी प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में आरती पूजन और विधि विधान से भाग लिया है। ये सच्चे अर्थों में भगवान राम की प्रतिष्ठा नहीं हुई बल्कि भारत की आत्मा की प्रतिष्ठा हुई है। भारत के पुराने वैभव की प्रतिष्ठा हुई है। ये सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत क्षण है। भगवान राम सब पर कृपा करें उनसे विनती करते हुए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री सहित सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

ओरछा में रामराजा लोक को लेकर बोले सीएम मोहन यादव
जो भी शेष है वो लोक बनाए जाएंगे। शासन की जो योजनाएं चल रही है, वह सब चलती रहेगी और इसमें नए विचारों के आधार पर जो-जो बातें आएंगे वह सब भी करते जाएंगे। ओरछा को अच्छी कनेक्टिविटी भी जल्दी देंगे।

राहुल गांधी के राम मंदिर मुद्दे पर धरना देने पर बोले सीएम मोहन यादव
आज बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है एक तरफ कांग्रेस कहती है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम जन्म भूमि स्थल का ताला खुलवाया और ऐसा भावपूर्ण निमंत्रण भाग्य से जो मिलता है और अभागे होकर न सिर्फ निमंत्रण ठुकराया बल्कि लगातार हिंदुओं को लज्जित करने के कार्य कर रहे हैं

Back to top button