पनीर की बार-बार एक ही रेसिपी खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें ‘मुगलई शाही पनीर’

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

पेस्ट के लिए

2-2 बड़े चम्मच काजू व बादाम, 1 मीडियम साइज का प्याज कटा व 1 मोटी इलायची

अन्य चीज़ें

2 बड़े चम्मच हैवी क्रीम, 200 ग्राम पनीर और 1/4 कप पानी

ग्रेवी के लिए

1 बड़ा चम्मच बटर, 1 तेजपत्ता, 2 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 कप दही, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, 1/4 कप केसर मिला दूध, 1/4 छोटा चम्मच कसूरी मेथी व गुलाब की पंखुड़ियां, 1 बड़ा चम्मच ताजी क्रीम

विधि :

  • पेस्ट की सामग्री को उबालकर पेस्ट बना लें।
  • पैन में बटर गरम करें। तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, जीरा व इलायची चटकाएं।
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। उबला तैयार पेस्ट मिक्स करके भूनें।
  • बचे मसाले, नमक व चीनी मिलाएं।
  • दही मिक्स करें।
  • पनीर डालें।
  • केसर मिला दूध मिलाकर पकाएं।
  • क्रीम मिलाकर परोसें।
Back to top button