अभी अभी: मुंबई में क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन जा टकराया बिल्डिंग से लगी भीषण आग, मचा हड़कम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चार्डर्ट प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद ये प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया. पहले ये विमान सड़क पर गिरा जिसके बाद  निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया. विमान की टक्कर के बाद बिल्डिंग में आग लग गई.

इस चार्टर्ड प्लेन में कितने लोग सवार थे इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. प्लेन के क्रैश होकर बिल्डिंग से टकराने के बाद जो धमाके जैसी आवाज़ हुई उससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया.

भारी बारिश के चलते पहलगाम में रोका गया अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

प्लेन मुंबई के घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास क्रैश हुआ है. ये रिहाईशी इलाका नहीं है और जिस बिल्डिंग से प्लेन टकराया है उसके निर्माणाधीन होने की वजह से वहां आबादी के नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसकी वजह से ये भी उम्मीद की जा रही है कि जान मान का नुकसान नहीं हुआ होगा.

 

Back to top button