खुशखबरी: 8000 रुपये से भी कम में लैपटॉप खरीदने का हैं मौका जल्द करे…

नई दिल्ली । ऑनलाइन वेबसाइट्स लैपटॉप पर भी कई ऑफर्स दे रही हैं। ऑनलाइन रिचार्ज और वॉलेट वेबसाइट पेटीएम पर लैपटॉप की सेल आयोजित की गई है। इस दौरान यूजर्स को डिस्काउंट समेत कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। आपको बता दें कि कैशबैक यूजर के पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अलावा अमजेन इंडिया भी लैप्टॉप्स पर फ्लैट समेत 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इस दौरान यूजर्स आईबॉल समेत एचपी के लैपटॉप्स को कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Chance to buy laptop in less than 8000 rupees

पेटीएम लैपटॉप सेल:

Reach A series RCN-21 Netbook:

इसे 20 फीसद डिस्काउंट के साथ 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 9,990 रुपये है। इसमें 10.1 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। 2.4 गीगाहर्ट्ज एटॉम क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

Reach MI1041R:

यह लैपटॉप इंटेल बेट्रैल 3735एफ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसकी स्क्रीन 10.1 इंच की है। यह विंडोज 10 पर काम करता है। साथ ही इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। 10 फीसद ऑफ के साथ यह लैपटॉप 8,440 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 9,990 रुपये है।

iBall Compbook Excelance:

इसकी वास्तविक कीमत 11,499 रुपये है। इसे 6 फीसद के डिस्काउंट के बाद 10,845 रुपये में खरीदा जा सकता है। 11.6 इंच स्क्रीन के साथ इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह इंटेल एटॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। यह विंडोज 10 पर काम करता है।

RDP Thinbook 1430a:

इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 14.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह इंटेल क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

बाबा राम रहीम के डेरा प्रमुख काफिले में हुआ बड़ा हादसा, रोते-रोते समर्थक हुए बेहोश

अमेजन पर भी ऑफर्स उपलब्ध:

HP 15-be016TU:

13 फीसद डिस्काउंट के साथ इस लैपटॉप को 27,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 15,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस पर पूरे 4,110 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध है। यह लैपटॉप 2 गीगाहर्ट्ज इंटेल कोर आई36006यू प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है।

iBall Exemplaire CompBook:

15,999 रुपये के लैपटॉप को 12,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर पूरे 3,600 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप 1.83 गीगाहर्ट्ज इंटेल एटॉम Z3735F प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

Back to top button