चैत्र नवरात्र पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

सनातन पंचांग के अनुसार, 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की नौ शक्ति स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अतः साधक मनोकामना पूर्ति हेतु नवरात्र में मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा से पूजा-भक्ति करते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के दौरान ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ‘ॐ कमलायै नमः’ मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक चैत्र नवरात्र पर ‘ॐ शिवायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
कर्क राशि के जातक मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ कुण्डल्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
सिंह राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ गिरिजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
कन्या राशि के जातक जगत जननी को प्रसन्न करने हेतु ‘ ॐ अंबिकायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
तुला राशि के जातक मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ त्रिनेत्रायै नमः’ मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि के जातक पूजा के दौरान ‘ॐ हरप्रियायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
धनु राशि के जातक जगत जननी को प्रसन्न करने हेतु ‘ ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
मकर राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए ‘ॐ दुर्गायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
कुंभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र में ‘ ॐ ब्राह्मयै नमः’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
मीन राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा के भागी बनने के लिए ‘ॐ भैरव्यै नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

Back to top button