सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024: अप्रेंटिस भर्ती के लिए करना है आवेदन तो न करें देरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। फिलहाल, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो कि कल यानी कि 06 मार्च, 2024 को समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

जारी सूचना के अनुसार, कुल 3000 अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

ये देनी होगी फीस

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को बतौर आवेदन शुल्क 400 रुपये देने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सभी महिला उम्मीदवारों/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जानाा होगा। अगर आपने प्रोफ़ाइल पहले से ही www.apprenticeshipindia.gov.in (प्रेंटिसशिप पोर्टल) पर बना ली है तो आपको लॉगिन करके आवेदन के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल में लॉग इन करें और “विज्ञापित रिक्ति के लिए आवेदन करें। अब सेक्शन पर जाएं, और “सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ अप्रेंटिसशिप” लिंक सर्च करें। अब, एक्शन कॉलम के अंतर्गत “अप्लाई करें” बटन पर क्लिक करें।व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण प्रदान करें। निर्धारित शुल्क जमा करें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म को एक बार क्रॉस चेक करें और फिर उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Back to top button