बड़ा हादसा: गुजरात में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, 19 लोगों की मौत, 7 घायल

गुजरात में शनिवार सुबह- सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. इस दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 19 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा तब हुआ जब सीमेंट से लदा हुआ एक ट्रक पलट गया. घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया है.
कर्नाटक: भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए पहुंचे विधानसभा
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को सुबह- सुबह भावनगर- अहमदाबाद हाईवे पर बवलयाली गांव के पास सीमेंट से लदा हुआ एक ट्रक पलट गया. इससे 19 लोगों की कुचलकर मौत हो गई है और 7 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस पहुंच गई. आसपास के लोगों ने भी घायलों को निकालने में मदद की.





