CBSE exam 2020: इस एक आदेश से कुछ स्टूडेंट्स हिल गए, लगा रहे हैं स्कूल का चक्कर

पहले तो स्कूल आये नहीं और अब एटेंडेंस बनाने के लिए स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों से 75 फीसदी एटेंडेंस की सूची क्या मांगी, छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है। जिन छात्र या छात्रा का 10वीं और 12वीं में एटेंडेंस पूरा नहीं है, वो अब अपना एटेंडेंस पूरा करने में लगे हैं। यह हाल कोई एक स्कूल का नहीं बल्कि तमाम स्कूलों का है। हर स्कूल में आठ से दस विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका 75 फीसदी एटेंडेंस पूरा नहीं हुआ है। अब ये छात्र कैसे भी अपना एटेंडेंस पूरा करवाने में लगे हैं। 

ज्ञात हो कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी एटेंडेंस अनिवार्य कर दिया है। साथ में बोर्ड ने सभी स्कूलों को विद्यार्थी का एटेंडेंस सीट देने को कहा है। इसमें देखा जायेगा कि कितने छात्र और छात्राओं का एटेडेंस 75 फीसदी है। ज्ञात हो कि स्कूल पांच फरवरी तक एटेंडेंस की जानकारी भेजेगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जायेगा। स्कूलों को एटेंडेंस एक जनवरी तक ही बतानी है। 

यह भी पढ़ें:  NCVT ITI Result 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षा से बाहर हो सकते हैं छात्र
जिन छात्र और छात्रा का एटेंडेंस 75 फीसदी नहीं होगा, वो बोर्ड परीक्षा से बाहर हो सकते हैं। बोर्ड सूत्रों की मानें तो जिनका एटेंडेंस पूरा नहीं होगा, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। इसकी जानकारी तमाम स्कूलों को दी जायेगी जिनके विद्यार्थी का एटेंडेस पूरा नहीं हैं। 

फरवरी में जारी होगा प्रवेश पत्र 
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। फिलहाल प्रायोगिक परीक्षा के लिए केवल रौल नंबर भेजा गया है। सैंद्धांतिक परीक्षा के पहले फरवरी के पहले सप्ताह मे प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। 

डा. संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा-  75 फीसदी एटेंडेंस जरूरी है। इसकी जानकारी हर स्कूल को पहले ही दे दी गयी थी। अब सभी विद्यार्थियों से 75 फीसदी एटेंडेंस मांगी गयी है। इसमें देखा जायेगा कि कितने विद्यार्थी का एटेंडेंस पूरा हो पाया है। 

Back to top button