छोटी-सी मछलियां पकड़ने पर हुई युवक को तीन साल से ज्यादा की जेल, वजह जानकर आप भी होगे हैरान

दक्षिण पश्चिम चीन में एक शख्स को एक छोटी-सी मछलियां पकड़ने और उसे मार डालने के लिए तीन साल से ज्यादा की जेल की सजा दी गई है।
ली लाइसाई और उसके साथी तांग योंगजियांग को इस साल की शुरूआत में पुलिस द्वारा सिउहुआन प्रांत के लुजहौ शहर में इलेक्ट्रोफिशिंग करते हुए पकड़ा गया। सात किलो के इस फिश हंटिंग में 50 ग्राम का मछली का बच्चा भी था जो कि लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
शुक्रवार को एक स्थानीय कोर्ट में ली को शिकार और लुप्त वन्यजीव को मारने का दोषी पाया गया।
यही नहीं उस पर एक अपराधी को आश्रय देने का भी मामला पहले से चल रहा था। कोर्ट ने उसे तीन साल दो महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
तांग को भी इसी अपराध में सात महीने की सजा सुनाई गई। दोनों पर 2 हजार युआन का जुर्माना लगाया गया।
इसे भी पढ़े: तानाशाह किम जोंग-उन की खराब हुई हालत, चलने-फिरने के लिए भी हुआ बेबस
लुप्तप्राय प्रजातियों को मारने पर चीनी कानून के अनुसार 10 साल की कारावास में हो सकता है।
वह मछली उच्च-पंखे वाले शार्क की श्रेणी में आती है जिसे संरक्षित प्रजातियों की सूची में जोड़ा गया क्योंकि इनकी संख्या में प्रदूषण, ज्यादा शिकार करने और बांध के निर्माण के कारण नाटकीय रूप से गिरावट आई है।