CAT 2017 का नोटिफिकेशन, कल रहें तैयार…

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2017 का नोटिफिकेशन कल यानी 30 जुलाई को जारी किया जाएगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ, साल 2017 के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करेगा. सात साल बाद यह मौका दोबारा इस संस्थान को मिला है. परीक्षा नवंबर और दिसबंर की शुरुआत में आयोजित होने की संभावनाएं हैं.

CAT 2017 का नोटिफिकेशन, कल रहें तैयार...

CAT रजिस्ट्रेशन प्रोसेज अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगा और सितम्बर के अंत तक चलेगा.  स्टूडेंट्स अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. CAT का रिजल्ट दिसंबर के अंत या फिर अगले साल जनवरी की शुरुआत में आ सकता है.

इस बार परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्मीदवार होने की संभावना है. खबरें ये भी हैं कि इस साल CAT एग्जाम में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. ताकि लड़कियां और नॉन- इंजीनियरिंग छात्र इस परीक्षा में रुचि दिखाएं. 

बता दें कि 2016 में CAT एंट्रेंस परीक्षा में 2,32,434 उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया था. 

Back to top button