नए साल में लॉन्च हो सकती है ये स्कूटर्स, पढ़े डिटेल

 साल 2023 में कई स्कूटर लॉन्च होने के लिए तैयार है। अगर आप भी नई और एडवांस स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें, जहां आपको बताएंगे उन स्कूटर्स के बारे में जो 2023 में लॉन्च की जाएंगी। आइये जानते हैं इसपर क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट।

2023 में संभावित लॉन्च होने वाली स्कूटरों की सूची

Honda Activa 7G

Honda Activa देश में सबसे पसंदीदा स्कूटरों में से एक है और इसे 2023 में Activa 7G के नाम से एक नया मॉडल मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के ज्यादातर एक्टिवा 6जी जैसा ही रहने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपकमिंग स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस करेगी। एक्टिवा 6जी की तरह, 7जी मॉडल में संभवत: 109.51 सीसी इंजन दिया जा सकता है, जो 7.68 बीएचपी की पॉवर देने में सक्षम है। वहीं माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर 50 किमी प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है।

TVS Jupiter

टीवीएस जुपिटर लाइन-अप कुछ ही वर्षों में एक्टिवा का एक जबरदस्त राइवल बन गया है। TVS द्वारा अपनी Jupiter रेंज के अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसमें 2023 में बेसिक Jupiter, Jupiter ZX, Jupiter Classic और टॉप-एंड Jupiter 125 शामिल हैं। आने वाले जुपिटर को कुछ डिज़ाइन अपग्रेड मिल सकते हैं।

Suzuki Access

Suzuki Access एक और लोकप्रिय स्कूटर है, जिसका 125cc सेगमेंट में दबदबा रहा है। सुजुकी को एक्टिवा और जुपिटर को टक्कर देने के लिए 2023 में अपग्रेडेड एक्सेस लॉन्च करने की उम्मीद है। उम्मीद है कि कंपनी डिजाइन अपग्रेड और डिजिटल क्लस्टर में सुधार की पेशकश करेगी। स्कूटर में वर्तमान मॉडल के समान 124 सीसी एयर-कूल्ड इंजन का उपयोग करने की उम्मीद है।

Aprilia Maxi Scooter

अगले साल लॉन्च होने वाली स्कूटर की लिस्ट में Aprilia स्कूटर का नाम शामिल है। कंपनी अगले साल अपना मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर सकती है, जो 2023 में भारत में सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर को टक्कर देगा। स्कूटर को जुलाई 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था और अंत में 2023 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Back to top button