सावधान! आपकी सेहत को नींबू पहुंचा सकता है ये 6 जानलेवा नुकसान…जानिए

आप सभी नींबू के ढेर सारे फायदों के बारे में जानते हैं, इसलिए रोज़ाना ही इसे अपने खानपान और सौंदर्य के लिए की जाने वाली कोशिशों में शामिल करते हैं। जबकि आप इस बात से काफी हद तक अनजान ही हैं कि नींबू का इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है।सावधान! आपकी सेहत को नींबू पहुंचा सकता है ये 6 जानलेवा नुकसान…जानिए

तो आप भी इस्तेमाल करने से पहले जान लें इसके नुकसान…

दांतों का इनेमल नष्ट करे
आपको बता दे कि रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ऐसे जूस जिसमें अधिक सिट्रिक तत्व होते हैं, जिससे कि नींबू या संतरे का रस, उनसे दांतों का इनेमल कमज़ोर हो सकता है और दांतों पर धब्बे पड़ सकते हैं। नींबू के इस नुकसान से बचने के लिए इसे किसी और चीज़ में मिलाकर इसका सेवन करें।

सीने में जलन
अगर आप ख़ाली पेट नींबू का जूस पीते हैं तो आपको सीने में जलन या इसी तरह की अन्य समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि निम्बू में एसिडिक होता है। हालांकि गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना लाभदायक है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि कितना नींबू का रस डाल रहे हैं। और साथ ही, शहद ज़रूर डाले। नायर हॉस्पिटल, मुंबई के चीफ़ न्यूट्रीशनिस्ट सालोम बैंजामिन कहते हैं कि अधिक नींबू के रस से सीने में जलन पैदा हो सकती है।

डीहाइड्रेशन और बार-बार यूरीनेशन
बैंजामिन कहते हैं, ‘नींबू में एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन सी होता है जो उसे मूत्रवर्धक बनाते हैं। इसलिए अगर आप नींबू की अधिक मात्रा ले लें तो किडनी में यूरीन का उत्पादन बढ़ सकता है जिससे आगे जाकर डीहाइड्रेशन भी हो सकता है।‘ साथ ही एक नींबू में 138मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो कि बहुत अधिक है, इसकी वजह से अगर नींबू के रस का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए को शरीर के लिए उसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

पेट दर्द
हालांकि ऐसा बहुत कम होता है लेकिन अधिक मात्रा में नींबू के रस का सेवन कर लिया हो तो इसके एसिडिक प्रभाव के कारण पेट में दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट एक हद तक ही एस्कोर्बिक एसिड को संभाल पाता है।

मुंहासे और डार्क स्पॉट पैदा करे
अगर आप नींबू के रस को सीधा पिंपल्स पर लगाएंगे तो आपको इसके एसिड नेचर के कारण जलन हो सकती है, इससे पिंपल्स पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि आपके चेहरे पर उसका दाग भी पड़ सकता है। इसलिए सीधा नींबू के रस को चेहरे पर न लगाएं, आप इसमें एक दो चीज़ें और मिलाकर फेसपैक बनाकर इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: सोयाबीन का सेवन लीवर के लिए है बेहद फायदेमंद

ड्राई स्किन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नींबू का रस इस्तेमाल न करें क्योंकि एस्कोर्बिक एसिड आपकी स्किन को ड्राई बना सकते हैं साथ ही स्किन पर इससे खुजली भी हो सकती है।

Back to top button