उपचुनाव मतगणना: राजस्थान में भाजपा पर भारी कांग्रेस, बंगाल के नौपारा पर TMC की जीत

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। 29 जनवरी को दो लोकसभा सीट और एक विधानसभा चुनाव पर हुए उपचुनाव की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 वोटों से बढ़त बनाए हुए है, वहीं, अजमेर में कांग्रेस 7585 वोटों की बढ़त पर है। हालांकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा 3072 वोट से आगे चल रही है। वहीं, बंगाल में नौपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी नेता सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों से जीत दर्ज की है। 

राजस्थान उपचुनाव मतगणना अपडेट:

– कांग्रेस के डॉ. कर्ण सिंह 39826 मतों से आगे।

– अब तक कुल 305331 मतों की गिनती हुई है।

– भाजपा के डॉ. जसवंत को कुल 129702 व कांग्रेस के डॉ कर्ण सिंह को 168844 मत मिले हैं।

– नोटा को भी 4301 ने पसन्द किया है।

 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपचुनाव के नतीजे काफी अहम

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी जमीन मजबूत करने के मौके के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए यह अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। यानी साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा और कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है। बता दें कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुआ था। 

सीएम योगी का बड़ा कदम, 1000 पुराने कानून होगें खत्म

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘जनादेश सरकार के खिलाफ हैं। हम आशा करते हैं कि हमारी बढ़ोतरी बरकरार रहेगी। वसुंधरा राजे और उनकी सरकार को लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।’ 

 

सेमीफाइनल में भाजपा पर भारी कांग्रेस 

उपचुनाव के परिणामों के रुझानों को देखकर कर लग रहा है कि यह राजस्थान के आम जनता का जनादेश है जो कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। लोगों ने वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ लोगों ने मतदान किया है। जनादेश के बदलने मूड से साफ नजर आ रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी कुर्सी बचाने में काफी मुश्किलें होने वाली हैं। 7 महीनों के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाल हैं और उससे पहले ही भाजपा को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। जहां अजमेर और अल्वर में भाजपा पर कांग्रेस भारी साबित हो रही है। लोगों की भावनाएं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हैं। यह जनादेश पूरी तरह से राजे सरकार के खिलाफ है। वे राज्य में सभी मोर्चों में असफल साबित होती दिख रही हैं। 

 

प.बंगाल के लिए उपचुनाव का नतीजा इसलिए खास

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल बनाम भाजपा की लड़ाई है। हालांकि माकपा भी अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने का भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं, कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती। शुरुआती मतगणता में अभी ममता कीे टीएमसी कांग्रेस, भाजपा और माकपा पर भारी है। जानकारी के मुताबिक 19 हजार वोट से टीएमसी बढ़त बनाए हुए है। नौपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने माकपा की गार्गी चटर्जी, भाजपा के संदीप बनर्जी और कांग्रेस के गौतम बोस को भारी मतों से हराया। 

वहीं, उलूबेरिया लोकसभा सीट पर भी टीएमसी का पलड़ा भारी है। टीएमसी 40829 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है, भाजपा को 17625 वोट पर दूसरे स्थान पर है। वहीं माकपा  8576 वोटों पर बनी हुई है। 

Back to top button