नाइट सूट पहनकर 5 स्टार होटल पहुंची लड़की, मुफ्त में खाया ब्रेकफास्ट, जब निकलने लगी

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग काफी विचित्र तरीके अपनाते हैं. एक तरीका बहुत फेमस हो रहा है, वो है अजीबोगरीब चैलेंज को पूरा करना. कंटेंट क्रिएटर्स खुद को ही कोई चैलेंज देते हैं और उसे पूरा करते हुए वीडियोज बनाकर पोस्ट करते हैं. हाल ही में एक लड़की ने भी अपने आप को ऐसा ही चैलेंज दिया. ये लड़की नाइट सूट पहनकर एक 5 स्टार होटल पहुंच गई और मुफ्त का ब्रेकफास्ट खा लिया. पर जब वो बाहर निकल रही थी, तब उसके साथ खेला हो गया!

निशु तिवारी एक कंटेंट क्रिएटर हैं. उनके 13 लाख फॉलोअर्स हैं. वो खुद को कई बार ऐसे चैलेंज देती हैं, जिसे हर कोई अंजाम नहीं दे सकता. कभी वो डिलीवरी गर्ल बन जाती हैं तो कभी हीरो-हिरोइनों से मिलने पहुंच जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो 5 स्टार होटल पहुंच गईं. पर हैरानी इस बात की है कि वो इस वीडियो में होटल में रुकने नहीं गईं, पर खुद को मेहमान बताकर मुफ्त का ब्रेकफास्ट खाने पहुंच गईं.

नाइट सूट पहनकर 5 स्टार होटल पहुंची लड़की
वायरल वीडियो में वो सबसे पहले नाइट सूट पहनकर होटल के अंदर घुसती हैं, जिससे वहां के कर्मचारियों को लगे कि वो होटल के ही किसी कमरे में ही रुकी हैं. उन्होंने होटल के ही किसी व्लॉग से एक रूम नंबर खोजा और फिर रिसेप्शन में पूछा कि कहां पर ब्रेकफास्ट हो रहा है. फिर वो रेस्टोरेंट में चली गई और कर्मियों को वही रूम नंबर बता दिया. लड़की ने बड़े मजे से नाश्ता किया और जब निकलने लगी, तब उसके लिए मुसीबत खड़ी हो गई क्योंकि उस कमरे के असली मेहमान भी नाश्ता करने आ चुके थे. तब जाकर उसने लोगों को बताया कि वो सिर्फ वीडियो बना रही थी. इसके बाद उसे नाश्ते के पूरे पैसे चुकाने पड़े जो हुआ था 3,658 रुपये. लड़की को फिर शर्मिंदा होकर वहां से निकलना पड़ा.

Back to top button