दिल्ली में रहकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं क्रिसमस, तो इस जगह जाएँ ..

क्रिसमस की तैयारियां दुनियाभर में जोरशोर से चल रही है। कुछ लोग घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए वे अपने घरों को सजा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस दिन को लोग ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ है। इसके लिए दुनियाभर में उत्सव जैसा मौहाल रहता है। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। क्रिसमस की रात को गिरिजाघरों की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं। अगर आप भी क्रिसमस को ग्रैंड तरीके से मनाना चाहते हैं, तो आप इन खूबसूरत गिरजाघरों की यात्रा कर सकते हैं। ये गिरजाघर दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं-

दिल्ली

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कैथेड्रल ऑफ द सेक्रेड हार्ट चर्च स्थित है। इस गिरजाघर की गिनती दिल्ली के सबसे पुराने गिरजाघरों में होती है। अगर आप दिल्ली में रहकर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो कैथेड्रल ऑफ द सेक्रेड हार्ट चर्च जा सकते हैं। क्रिसमस इवनिंग पर आप कैथेड्रल ऑफ द सेक्रेड हार्ट जा सकते हैं। 24 दिसंबर की रात 11 बजे को क्रिसमस विजिल सेवा में जरूर भाग लें। इसके अगले दिन क्रिसमस मनाया जाता है।

लखनऊ

अगर आप दिल्ली के आसपास किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो आप लखनऊ जा सकते हैं। लखनऊ में सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च है। सेंट जोसेफ लखनऊ के सबसे पुराने गिरजाघरों में से एक हैं। साथ ही यह सबसे बड़ा गिरजाघर है। 24 दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में लोग चर्च आते हैं। इस मौके पर क्रिसमस कैरोल्स भी गाया जाता है। इसके अलावा, आप लखनऊ में शॉपिंग भी कर सकते हैं।

कोलकाता

अगर आप कोलकाता में हैं या कोलकाता में क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च जरूर जाएं। इतिहास के पन्नों से को पलटने से पता चलता है कि इस चर्च का निर्माण ब्रिटिश हुकूमत ने कराया था। यह चर्च सन 1842 में बनकर तैयार हुआ था। इस चर्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारतीय शैली में बनाया गया था। क्रिसमस के मौके पर सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में उत्सव जैसा माहौल रहता है।

Back to top button