मोरिंगा की पत्तियों का नियमित सेवन करके आप तेजी से वजन घटा सकते, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका-

आयुर्वेद में मोरिंगा की पत्तियां को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका प्रयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। मोरिंगा पत्तियों से बने पाउडर, कैप्सूल और गोलियों का लोघ खूब सेवन करते हैं। यह पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होती है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और उनके उपचार में मदद मिलती है। मोरिंगा की पत्तियां हाई ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाती हैं और शरीर की सूजन को कम करती हैं। बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण को रोकने में मोरिंगा की पत्तियां बहुत लाभकारी हैं। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर कर रहे हैं, अगर वे नियमित मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करें, तो इससे उन्हें तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वेट लॉस में यह कैसे लाभकारी है और इसके सेवन का सही तरीका जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन घटाने में मोरिंगा की पत्तियां कैसे लाभकारी हैं-

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, मोरिंगा की पत्तियों में क्लोरोजेनिक एसिड और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस तरह यह शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को बेअसर, टॉक्सिन्स को नष्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। यह पाचन में सुधार करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। यह एक नेचुरल फैट बर्नर के रूप में काम करती है, क्योंकि इसके सेवन से अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए मोरिंगा का सेवन कैसे करें-

  • पत्तियां चबाएं: सुबह खाली पेट 8-10 मोरिंगा की पत्तियां लें, इन्हें अच्छी तरह धोएं और सीधे तौर पर चबा-चबा कर खाएं।
  • पानी में उबालकर पिएं: एक गिलास पानी में 8-10 पत्तियों को डालकर उबालें। 1-2 मिनट उबालने के बाद पानी को छानकर किसी बर्तन में निकाल लें। इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  • शेक और स्मूदी में डालकर पिएं: आप अपने शेक, स्मूदी या जूस बनाते समय इसमें 7-8 मोरिंगा की पत्तियां भी डालकर भी पी सकते हैं। उसके बाद इनका आनंद ले सकते हैं।

आप चाहें, तो मोरिंगा की पत्तियां के पाउडर, गोली या कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की सलाह से ही ऐसा करें।

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डायटीशियन गरिमा की मानें, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोरिंगा की पत्तियां आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी ला सकती है। लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है, कि आप पोषण से भरपूर और कम कैलोरी वाला भोजन ले रहे हैं। साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी करते हैं। वजन घटाने के लिए स्वस्थ आहार लेना और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

Back to top button