
नोएडा केसेक्टर-30 स्थित एक होटल में दिल्ली की युवती के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता को आरोपी दिल्ली से शादी का झांसा देकर नोएडा लेकर आया था यहां पर उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है।

दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे नोएडा के सेक्टर-30 स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। होटल में पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
इसके बाद युवती ने दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया। फिर दिल्ली पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल नोएडा होने की वजह से मामले की जांच नोएडा भेजी दी। सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है।
आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उससे शादी से इनकार कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-88 स्थित साईं अपार्टमेंट निवासी एक युवती ने फरवरी 2022 में घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसके दोस्त तरंग सरकार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। तरंग ने शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने उत्पीड़न किया। इसके चलते युवती ने जान दे दी थी।