सिंगल रोड पर बस की ओवर स्पीड बनी, तीन दोस्तों की मौत का कारण

  • जालंधर. नूरमहल से सटे गांव कंदोला में शुक्रवार दोपहर हुए हादसे ने तीन परिवारों के इकलौते बेटों की मौत हो गई। दो बाइक पर पांच दोस्त संत सम्मेलन में भाग लेने गांव तलवन जा रहे थे। करीब 12 बजे कंदोला के पास सामने से रही तेज रफ्तार बस से युवकों की बाइक टकरा गई। बाइक बस के नीचे घुस गई और उसके दो टुकड़े हो गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
    सिंगल रोड पर बस की ओवर स्पीड बनी, तीन दोस्तों की मौत का कारण
    तीनों युवकों की उम्र 17-18 के बीच है। इनकी पहचान अजय, जसविंदर और हरप्रीत के रूप में हुई है। तीनों इकलौते थेे। अजय के पिता बलबीर ने बताया तीनों पक्के दोस्त थे और एक ही स्कूल में एक साथ पढ़े। अजय ने पढ़ाई पूरी कर विदेश जाना था पर अनहोनी हो गई। तीन बच्चों की अचानक मौत से गांव तलवन में मातम पसरा है। पुलिस ने मौके से फरार हो गए बस ड्राइवर के खिलाफ 304 का पर्चा दर्ज किया है।
    मौके पर मौजूद लेागों ने बताया कि बस 20 मीटर तक तीनों युवकों को घसीटती ले गई। एक्सीडेंट के बाद सिंगल रोड पर दो घंटे जाम लग गया। मामले की जांच कर रहे आईओ महिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के चाचा जसवंत सिंह के बयान पर बस के ड्राइवर हरजिंदर सिंह निवासी दुवालो पर पर्चा दर्ज किया गया है। हरप्रीत के चाचा जसवंत सिंह ने बताया कि गांव तलवन में चल रहे संत सम्मेलन में महाराज निरंजन दास जी ने आना था। तीनों बच्चे पीटीएम आर्य कॉलेज से छुट्‌टी लेकर बाइक पर जा रहे थे। जिस वक्त बच्चों की मौत की खबर मिली, उस समय वे सम्मेलन की सेवा में जुटे थे। बेटों की लाश देखकर फैमिली मेंबर्स सन्न रह गए।

    तीनों युवक कुचले गए, चेहरे पहचानना मुश्किल

    बाइककी सीधी टक्कर बस से हुई तो बस बाइक को घसीटती ले गई। घसीटे जाने के कारण तीनों युवकों के शरीर की हालत बिगड़ गई थी। तीनों के चेहरों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अजय, हरप्रीत और जसविंदर एक बाइक थे और जबकि दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक थे। पुलिस ने तीनों युवकों के शव सिविल अस्पताल नूरमहल में रखवा दिए हैं। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव फेमिली मेंबर्स के हवाले कर दिए जाएंगे।
Back to top button