बुलडोजर देख सहमे लोग, अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

तालाब पाटकर बनाए गए मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन के इस कार्यवाई में 12 से अधिक मकान को जमीदोज कर दिया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलने से एक बार फिर शहर में हड़कंप मच गया। बुलडोजर को देखकर लोग सहमे नजर आए। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियो को कड़ी चेतावनी देते हुए जहां भी अवैधतिक्रमण किया है। उसे हटा लेने के निर्देश दिए हैं।

गोंडा शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले के गुरु तालाब और नजूल की ज़मीन पर नगर पालिका क्षेत्र में कई व्यक्तियों ने अवैध रूप से पक्के मकान बना लिए थे। प्रशासन ने इसके खिलाफ नोटिस जारी किया। तालाब की ज़मीन को खाली करने के लिए कई बार कोशिश की गई। लेकिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। हाल ही में पुनः नोटिस जारी किया गया। लेकिन इस बार भी अवैध रूप से बने मकान को खाली करने के लिए कब्जेदारों ने कोई कदम नहीं उठाया।

बुधवार को प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर अवैध रूप से निर्मित मकान को गिराने के लिए पहुंची, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चार जेसीबी मशीनों ने कई घंटे लगातार अवैध निर्माण को गिराया। बताते हैं कि इस दौरान 12 से अधिक पक्के निर्माणों को तोड़ा गया। उप जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची। घण्टोंअतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलता रहा। शाम को अवैध रूप से निर्मित मकानों को गिराने के बाद टीम मौके से हटी।

नगर मजिस्ट्रेट बोले- कई बार नोटिस देने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाया
नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने बताया कि अवैध रूप से तालाब पर कई लोगों ने मकान बना लिया था। कई बार नोटिस भी दी गई। लेकिन इन लोगों ने तालाब की जमीन को खाली नहीं किया। जिसको लेकर बुधवार को अवैध आक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। 12 से अधिक मकान को गिराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध रूप से कहीं भी नजूल य सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया गया है। तो लोग स्वयं ही उसे खाली कर दें नहीं तो प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर देगा।

Back to top button