Budget 2019: वित्त मंत्रालय पहुंचे पीयूष गोयल, थोड़ी देर में मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू

पीयूष गोयल आज अंतरिम बजट पेश करेंगे. अरुण जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे. लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार अंतरिम बजट (वोट ऑन अकाउंट) पेश किया जाएगा. यानि की साफ है कि इस बार बजट का सीधा असर चुनावों पर देखने को मिलेगा. बता दें कि 1948 से चुनावी साल में अंतरिम बजट की परंपरा जारी है. लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी. आर्थिक सर्वेक्षण भी जुलाई में ही पेश किया जाएगा.

बजट को लेकर इससे पहले उस समय भ्रम की स्थिति बन गई थी जब वाणिज्य मंत्रालय ने मीडिया को भेजे एक व्हॉट्सएप संदेश में, “2019-20 के बजट को अंतरिम बजट न बताकर इसे 2019-20 के आम बजट के तौर पर बताया.’’ हालांकि, वित्त मंत्रालय ने बाद में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट ही होगा.

संसद भवन के अंदर ले जाने से पहले स्निफर डॉग्स की मदद से बजट कॉपियों की सुरक्षा की जांच की जा रही है. स्निफर डॉग्स की सुरक्षाजांच के बाद ही बजट कॉपियों को संसद भवन के अंदर ले जाया जाएगा.

बजट ब्रीफकेस के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए पीयूष गोयल. सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट.

बजट पेश होने से पहले पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारी सरकार का नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास’, जो इस बार के बजट में दिखाई देगा.

बजट सत्र से महज 9 दिन पहले ये तय हुआ था कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल बजट पेश करेंगे.

वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बजट पेश होने से पहले कहा कि मोदी सरकार के लोकप्रिय सरकार है. इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा.

अंतरिम बजट को मंजूरी देने के लिए सुबह 10 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी. संसद परिसर में बुलाई गई इस बैठक का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे.

बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री समेत सांसद संसद भवन में पहुंच चुके हैं. बता दें कि पीयूष गोयल सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाले है.

इस बार के बजट में ट्रेन हादसों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम और जीपीएस इनेबल ट्रेन ट्रैकिंग सिस्टम पर जोर दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा आधुनिक मशीनों से ट्रैक मेंटिनेंस आदि पर भी जोर दिए जाने की उम्मीद है. ​

आज पेश होने वाले इस बजट से आसार हैं कि आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है. इसकी मौजूदा सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 या 5 लाख रुपए की जा सकती है. इसके अलावा किसानों के लिए विशेष पैकेज समेत कई और लोक-लुभावन घोषणाएं होने के भी आसार हैं.

बजट को लेकर इससे पहले उस समय भ्रम की स्थिति बन गई थी जब वाणिज्य मंत्रालय ने मीडिया को भेजे एक व्हॉट्सएप संदेश में, “2019-20 के बजट को अंतरिम बजट न बताकर इसे 2019-20 के आम बजट के तौर पर बताया.’’ हालांकि, वित्त मंत्रालय ने बाद में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट ही होगा.

Back to top button