बजट 2018: हर परिवार को सालाना मिलेगा 5 लाख रुपए मेडिकल खर्च, जानिए बड़ी बातें
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बड़े ऐलान किए। सरकार 1200 करोड़ रुपए खर्च कर एक नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम शुरू करने जा रही है, जिसमें 10 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा ‘आयुष्मान भारत’ प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत देशभर में 1.50 लाख हेल्थ सेंटर बनाकर दवा और जांच की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। कुल मिलाकर देश की 40 फीसदी यानी 50 करोड़ आबादी के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
देशभर में 24 नए मेडिकल कॉलेज
– हर परिवार को सालाना मिलेगा 5 लाख रुपए मेडिकल खर्च।
– टीबी मरीजों को हर माह 500 रुपए की मदद देने की घोषणा।
– हेल्थ वेलनेस केंद्र बनाने के लिए 1200 करोड़ का फंड।
– देशभर में 24 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा।
– 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए होगी हेल्थ बीमा स्कीम।
– नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च।
– 50 करोड़ लोगों को मिलेगा हेल्थ बीमा का लाभ।
– देश की 40 फीसद आबादी को हेल्थ बीमा की सुविधा देने की योजना।
– आयुष्मान भारतः नेशनल हेल्थ पॉलिसी के तहत डेढ़ लाख सेंटर बनाए गए।





