बौद्ध साधु की अश्लील हरकत आई लोगों के सामने

जब कोई व्यक्ति साधू बन जाता है तो उससे यह उम्मीद की जाती है कि वह सारी मोह-माया को त्याग कर भगवन की भक्ति में लीन रहेगा. लेकिन आज कल ऐसा नहीं होता है साधुओं की हरकते जग जाहिर है. कई साधू और बाबा बलात्कार के आरोपी साबित हो गए है. ऐसे ही एक बौद्ध साधु की हरकत जानकर आपको काफी हैरानी होगी.  

थाईलैंड के सुफाबुरी में एक बौद्ध साधु महिला की ब्रा और पेंटी चुराते हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ हैं. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विडियो में ये दिखाई दे रहा हैं कि किस तरह ये साधू महिला के घर बाहर सुख रही पेंटी और ब्रा को उठाता हैं और अपने  बेग में भरकर वहां से भाग जाता हैं.  पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

रूस में उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही क्रैश हुआ विमान, 71 लोगों की मौत

यह मामला तब सामने आया जब महिला ने अपने पति को अपनी ब्रा और पेंटी गायब होने की बात बताई. इसके बाद महिला के पति ने अपने घर के बाहर लगे  सीसीटीवी कैमरे को  चेक किया तो उसको बहुत ही ताजुब हुआ. उसे विश्वास नहीं हुआ कि, एक साधू ने इस तरह की हरकत कर सकता है. चोर का पता लगने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को कर दी. 

पुलिस ने जब मामले की जाँच की तब पता चला कि, आरोपी बौद्ध साधु थीराफाफ वोराडिलोक की उम्र 49 वर्ष है. आरोपी के मठ में पुलिस ने पूछताछ की तो वहां से बताया गया कि वह कुछ दिनों से अपनी दवाएं नहीं ले रहा था, इसलिए हो सकता है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं हो और उसने ऐसी हरकत कर डाली. 

Back to top button