BSNL के दो जबरदस्त एनुअल रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल का सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को दो जबरदस्त एनुअल प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। इन प्लान्स में बेसिक बेनिफिट्स के साथ लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी देखने को मिल रही है। दोनों ही प्लान पूरे एक साल की सर्विस देते हैं, जिससे ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाते हैं जो कम पैसों में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली SMS की सुविधा चाहते हैं। इनमें से एक प्लान बैलेंस्ड इस्तेमाल पर फोकस करता है, जबकि दूसरा उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा डेली डेटा चाहिए। चलिए इन दोनों प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL का 2,626 रुपये वाला एनुअल प्लान
BSNL ने कुछ वक्त पहले ही इस प्लान को पेश किया है। इसकी कीमत 2,626 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान के साथ आपको हर दिन 2.6GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो वेब ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और ऑनलाइन चैटिंग जैसे इस्तेमाल के लिए काफी है।
डेटा बेनिफिट्स के अलावा, ये प्लान भारत में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस की सुविधा भी ऑफर करता है। इससे यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कॉल कर पाएंगे, चाहे वो लोकल कॉल हो या नेशनल कॉल कर रहे हों। इतना ही नहीं प्लान में पूरी वैलिडिटी पीरियड के दौरान रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
BSNL का 2,799 रुपये वाला एनुअल प्लान
BSNL के इस प्लान की कीमत 2,799 रुपये से शुरू होती है जहां आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान यूजर को रोजाना 3GB डेटा ऑफर करता है। साथ ही इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, यह कहा जा सकता है कि ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए।
ध्यान दें कि बीएसएनएल का 2,626 रुपये वाला प्लान लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है और इसे 24 फरवरी, 2026 तक रिचार्ज किया जा सकता है। जबकि, 2,799 रुपये वाला प्लान कब तक लाइव है इसकी जानकारी नहीं है।





