BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, रोजाना 2.6GB डेटा

अगर आप भी बीएसएनएल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है, जिसकी लास्ट डेट अब बेहद नजदीक आ चुकी है। दरअसल कंपनी ने कुछ वक्त पहले Bharat Connect 26 प्लान पेश किया था जो एक लिमिटेड टाइम के लिए जारी किया गया ऑफर है।
अब ये ऑफर कल यानी 24 फरवरी 2026 को खत्म हो रहा है। ऐसे में यूजर्स के पास इस जबरदस्त सालाना प्लान को रिचार्ज करने का आखिरी मौका बचा है। चलिए पहले इस प्लान के बेनिफिट्स जान लेते हैं…
Bharat Connect 26 प्लान के बेनिफिट्स
BSNL के इस सालाना प्लान में यूजर्स को एक बार रिचार्ज करने पर पूरे 365 दिनों के लिए कई तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। प्लान में आपको हर रोज 2.6GB डेटा मिलने वाला है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
इसके अलावा, ये प्लान 100 SMS प्रतिदिन और पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। कंपनी ने प्लान की कीमत 2626 रुपये रखी है, जो सालभर के अनलिमिटेड इस्तेमाल के हिसाब से बेहद किफायती है।
Bharat Connect 26 प्लान कहां से करें रिचार्ज?
आप इस प्लान को बीएसएनएल के ऑफिशियल पोर्टल या फिर BReX (BSNL Recharge Experience) चैटबोट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है और 24 फरवरी 2026 के बाद खत्म हो जाएगा।





