BSNL के इन यूजर्स को मिलेगा अनिलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्लान खासतौर से विदेशियों या उन घरेलू यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जो कम वैधता वाला प्लान लेना चाहते हैं। इसकी कीमत 389 रुपये है। इसके साथ वॉयस, डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। आपको बता दें कि यह प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडू के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
BSNL का 389 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान और बेनिफिट्स: इस प्लान की वैधता 30 दिन की है। इस प्लान में रोमिंग कॉल्स कंपनी के स्टैंडर्ड प्रति मिनट प्लान की दर से चार्ज किया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। डेली डाटा खत्म होते ही डाटा स्पीड 40kbps हो जाएगी। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्लान को अन्य सर्कल्स में पेश किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
इसके साथ ही BSNL ने अपने 47 रुपये और 198 रुपये के प्रीपेड प्लान को रिवाइज कर दिया है। 47 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 9 दिन की है। इसके अलावा 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 54 दिनों की है।
इससे पहले BSNL ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल से अपने 10 रुपये और 20 रुपये के टॉकटाइम रिचार्ज प्लान हटा दिए थे। BSNL ने अपने ऑनलाइन पोर्टल्स से 10 रुपये और 20 रुपये के प्लान्स रिमूव कर दिए हैं, लेकिन फिर भी उपभोक्ता फिजिकल वाउचर्स से ये रिचार्ज करवा सकते हैं। इसका मतलब यह है की आंध्र प्रदेश और तेलंगना सर्किल को छोड़ दिया जाए तो BSNL उपभोक्ता अभी भी ये प्रीपेड कनेक्शन रिचार्ज करवा सकते हैं।





