BSNL का बिग डेटा वार जिसमे यूजर्स को मिलेगा कुल 1,460 जीबी डेटा

1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले रीचार्ज पैक BSNL के ‘दिवाली महाधमाका’ ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। BSNL सब्सक्राइबर अगर 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनते हैं तो उन्हें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल की सुविधा होगी। अगर सब्सक्राइबर दिन में 2 जीबी डेटा की खपत कर लेते हैं, तो उन्हें 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होगा। और साथ में पर्सनलाइज़्ड कॉलर ट्यून भी सेट किया जा सकता है।
BSNL का 2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक हर दिन 4 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता है। हाइ-स्पीड डेटा की खपत हो जाने के बाद यूज़र 80 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वो भी 365 दिनों तक।BSNL के दोनों ही रीचार्ज पैक 29 अक्टूबर से देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।





