BSF जवान तेज बहादुर यादव के पक्ष में खड़े हुए पहलवान योगेश्वर

बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव के एक वीडियो ने सभी को झकझोर के रख दिया है। अपने इस वीडियो में तेज बहादुर ने आरोप लगते हुए कहा था कि कैसे बड़े अधिकारी सरकार की ओर से भेजे जाने वाला राशन को बाजार में बेच देते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि उन्हें खाने के लिए ढंग का खाना भी नसीब नही होता है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसके बाद लोगो ने अपनी अलग अलग प्रातक्रिया देनी शुरू कर दी।
भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जताया। योगेश्वर दत्त ने ट्वीट में लिखा की “रक्षकों की दुर्दशा एक रोटी से ड्यूटी और पीस पोस्टिंग में मैडम के शॉपिंग बैग उठाओ। गौरतलब हो की इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी पूरे मसले पर अपनी नाराजगी जतायी है।
गौरतलब है कि बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव ने अपने फेसबुक पर 8 जनवरी रविवार को सेना को मिलने वाले खाने की वीडियो बनाकर पोस्ट की। इसमें जवान ने दिखाया कि उसे जली हुई रोटियां, पानी की तरह दाल और नाश्ते के नाम पर सिर्फ एक पराठा और चाय मिलती है। इस हालत के बावजूद भूखे पेट सेना के जवान सीमा पर बर्फ, तूफान, आंधी कुछ भी हो हर हाल में डटे हुए हैं। तेज बहादुर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। बता दें की इस मामले को तुल पकड़ता देख के देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जांच के आदेश दे दिए है।
BSF Jawan Posted in J&K Shares Plight in Facebook Video, Seeks PM Modi’s Attention
In a heart-wrenching video, a BSF jawan, Tej Bhahadur Yadav, has highlighted the plight of the brave jawans who defend the border against enemy aggression day in day out.
news18.com
@rajnathsinghI have seen a video regarding a BSF jawan’s plight. I have asked the HS to immediately seek a report from the BSF & take appropriate action.






