निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आज हे घर में लाए ये…

घर में रखी प्रत्येक चीज एक खास तरह की ऊर्जा से संबंध रखती है। फेंगशुई की मदद से आपके आसपास रखी वस्तु की ऊर्जा और आपके बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया जाता है। जिससे आपके आसपास के माहौल को पॉजिटिव बनाया जा सकें। पॉजिटिव माहौल में रहने से मन में अच्छे विचार का आवागमन बना रहता है। जो जीवन को आगे बढ़ने और मनुष्य को प्रगति करने में सहायता प्रदान करता है। 

फेंगशुई  में कुल 5 तत्वों का जिक्र किया गया है। हम सभी का जीवन इन 5 तत्वों से संबंधित है। ये तत्व है- अग्नि, जल, धातु, पृथ्वी, लकड़ी।

पृथ्वी- पृथ्वी तत्व हमें धैर्य और परिपक्वता का गुण सिखाता है। यह जीवन को एक स्थिरता प्रदान करता है। करियर में बेहतर परिणाम पाने के लिए और परिवार वालों के साथ अपने मजबूत रिश्ते बनाने के लिए पीले व भूरे रंग के वर्गाकार आकार के संगमरमर, ईंट, चीनी मिट्टी के बर्तन रखने चाहिए।

अग्नि- अग्नि तत्व आत्मविश्वास, आर्थिक संपन्नता और दुनिया में पहचान दिलाने में मदद करता है। लाल और ऑरेंज कलर की चीजें अग्नि तत्व से संबंधित है। घर में रखी मोमबत्ती, स्टोव, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

जल- जल आर्थिक संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य से संबंधित है। गहरा नीला और काला रंग जल तत्व को दर्शाता है। घर में सिंक, टब, नल, पुल, एक्वेरियम, नाली जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। 

लकड़ी- नए काम को करने और प्रगति के पथ अग्रसर होने के लिए यह तत्व मददगार साबित होता है। घर में रखा पौधा, बुक और लकड़ी से बने सामान इस तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।

धातु- फेंगशुई के अनुसार घर में रखी ग्रे व सफेद रंग की वस्तु धातु तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने घर में धातु तत्व जोड़ने के लिए आप अपने घर में धूपदान, चांदी के बर्तन, रख सकते हैं।

Back to top button