रोटी-चावल के साथ बनाए लहसुन-सोया का ये टेस्टी अचार

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

250 ग्राम, लहसुन का साग साफ़ किया हुआ, 250 ग्राम, सोया साग, 250 ग्राम ताज़ा अदरक कसा हुआ, 50-100 ग्राम हरी मिर्च, 1/4 कप नींबू का रस, 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार

विधि :

– लहसुन और सोया के पत्तों को पहले धो लें। उस पर लगी मिट्टी और गंदगी साफ कर लें। छलनी से थोड़ी देर पानी निकलने के लिए रख दें।
– पानी निकल जाने के बाद एकदम बारीक़ काट लें।
– अदरक और लहसुन को भी छीलकर, धोकर काट लें।
– सारी चीज़ों को मिक्सी में डालकर पीस लें। किसी बाउल में निकालकर इसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाएं।
– इसे आप किसी कंटेनर में रख लें। पराठे, दाल-चावल के साथ सर्व करें।

Back to top button