लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की ये इच्छा कभी नही कर सकते पूरी

भले ही आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको कितना भी प्यार क्यों न करता हो पर क्या आप जानते हैं आपकी इस इच्छा को वो बिना बताएं कभी पूरी नहीं कर सकता। गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी अपेक्षाएं होती हैं। वो हमेशा चाहती हैं कि उसका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो उसकी हर जरूरत को पूरा कर सके। लड़कियों की ऐसी ही कुछ इच्छाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये खबर।    

लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की ये इच्छा कभी नही कर सकते पूरी पसंदीदा खाना
लड़कियों का मिजाज थोड़ा फूडी किस्म का होता है। हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ का बना खाना खिलाते-खिलाते अक्सर उनके मन में ये ख्याल कई बार आता है कि काश उनका साथी भी उसकी पसंद का खाना अपने हाथों से बनाकर उसे खिलाता।
शॉपिंग 
शॉपिंग के लिए फेमस लड़कियां अक्सर उम्मीद करती हैं कि उसका ब्यॉयफ्रेंड बिना बोले उसे शॉपिंग पर ले जाए। लेकिन अक्सर लडक़े बोरियत की बात कह कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने से मना कर देते हैं।
बिना कहे पढ़ लें उसका चेहरा
लड़कियों चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनके दिल की सारी बात समझ जाए लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता तो दोनो के बीच लड़ाई होने लगती है। कई बार तो इस वजह से उनके रिश्ते में दरार तक आने लगती है।
गिफ्ट
इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़कियां चाहती हैं कि हर खास मौके पर उन्हें कोई न कोई गिफ्ट देकर उनका पार्टनर उन्हें स्पेशल फील करवाएं। हालांकि इसमें फूलों का गुलदस्ता या कोई गिफ्ट भी शानिल हो सकता है। 
Back to top button