BOX OFFICE : सोनाक्षी की कमाई देखकर उड़ गया चेहरे का ‘नूर’

सोनाक्षी सिन्हा की ताजा फिल्म के हाल देखकर निर्माताओं के चेहरे का ‘नूर’ उड़ गया है। ‘नूर’ में लोगों को शायद एेसा कुछ नजर नहीं आया है कि वे वक्त और जेब से पैसे निकालकर इसे देखने जाएं।

बीता वीकेंड काफी डल रहा। वैसे फिल्म को पहले दिन से ही ठंडा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शनिवार को इसकी कमाई का आंकड़ा 1.89 करोड़ रुपए रहा। संडे से काफी उम्मीद थी लेकिन कमाई 2.09 करोड़ रुपए ही हुई। इस तरह इसकी कुल कमाई 5.52 करोड़ रुपए हो गई।

फिल्म की कमाई इसी गति से चलती रही तो लागत निकालना भी मुश्किल होगा। फिल्म में सोनाक्षी के साथ पूरब कोहली नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील सिप्पी ने किया है। इसमें सोनाक्षी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई है।

निर्माता भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, प्रिया गुप्ता और शिखा शर्मा हैं। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी लेखिका सबा इम्तियाज की नॉवेल ‘कराची! यू आर किलिंग मी’ पर बेस्ड है। बावजूद इसके फिल्म को बहुत ही कमजोर रिव्यू मिले है।

लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा की कोई फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई है। ऐसे में सोनाक्षी को एक हिट फिल्म की दरकार है जो फिलहाल तो पूरी होती नहीं दिख रही है।

Back to top button