सोनम ही नहीं, बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस को भी मिले हैं दाड़ी वाले दूल्हे

चाहे लड़कियां हो या लड़के फैशन की बात हो तो सब आजकल ट्रेंडिंग लुक में ही दिखना चाहते हैं यानी जिस फैशन का दौर चल रहा है सब उसी लुक में दिखना चाहता हैं और आजकल लड़कों का ट्रेंडिंग लुक है दाढ़ी, जिसका असर अब बॉलीवुड के दूल्हों पर भी नजर आ रहा है। आज ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है और यहां भी दूल्हा दाढ़ी में ही नजर आया है। आज हम आपको ऐसे ही दूल्हों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के मंडप में भी दाढ़ी की आहूति नहीं दी…
अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी और इस शादी में अभिषेक दाढ़ी में नजर आए थे। दोनों की शादी के चर्चे पूरी मीडिया में थे। दोनों के शादी में पहनने वाले कपड़ों से लेकर शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट तक खास थी लेकिन अभिषेक बच्चन की दादी तेजी बच्चन की तबियत खराब होने के कारण शादी को बेहद निजी रखने का फैसला लिया गया था।


मोहित मारवाह की शादी को कौन भूला सकता है। उनकी शादी में ही एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुआ था। मोहित की शादी अंतरा मारवाह से 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी। दाढ़ी वाले दूल्हों की बात की जाए तो मोहित भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि मोहित बोनी कपूर के भांजे लगते हैं। वह बोनी कपूर-अनिल कपूर-संजय कपूर की बहन व सुरेंद्र कपूर की बेटी रीना मारवाह के बेटे हैं। वह अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं।