MP Board Result 2024: जारी हुए 10वीं-12वीं के नतीजे

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 17 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आज आखिरकार समाप्त हुआ। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल https://results.amarujala.com/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। अगर किसी छात्र के पास यह डॉक्यूमेंट नहीं होगा, तो उसे रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जारी हुए 10वीं, 12वीं के नतीजे
इस वर्ष हायर सेकेंडरी (12वीं) में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हायर सेकेंडरी में 68 फीसदी लड़कियां और 60 फीसदी लड़के पास हुए हैं। हाई स्कूल में 61 फीसदी लड़कियां और 54 फीसदी लड़के पास हुए हैं। 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने टॉप किया है।
12वीं में विज्ञान-गणित संकाय की अंशिका मिश्रा ने 98.6% अंक हासिल किए, वहीं वाणिज्य स्ट्रीम की मुस्कान दांगी ने भी 98.6% अकं हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने पहली रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान जयंत यादव और सना अंजुम रहीं। इस लिस्ट में कृषि स्ट्रीम के विनय पांडे ने भी जगह बनाई और 96% फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
परिणाम पर उल्लिखित विवरण
परिणाम पर इस प्रकार विवरण उल्लिखित होते हैं:
छात्र का नाम
पंजीकरण संख्या
रोल नंबर
विद्यालय क्रमांक
छात्र का फोटो
कुल मार्क
प्रत्येक विषय में अंक
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड की सख्त जरूरत होगी। इस डॉक्यूमेंट के बिना छात्र अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करना होगा। इस जानकारी के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां छात्रों के एडमिट कार्ड पर लिखी होती हैं।
मूल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
10वीं और 12वीं की मार्कशीट की प्रति आज ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद विद्यालय में भेज दी जाती है।
ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले छात्र अमर उजाला परिणाम की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं।
फिर, होम पेज पर उपलब्ध ‘डाउनलोड एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अंत में, परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें





