BMW से टेस्ला तक: कार कंपनियों के लिए बड़ी आफत

 चीन अगले वर्ष से सुरक्षा कारणों से कारों में हिडेन डोर हैंडल पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इस तरह के हैंडल आमतौर पर टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों और कई अन्य ईवी माडलों में लगाए जाते हैं।

दरअसल, हिडन डोर हैंडल आधुनिक कारों में स्टाइलिश और दरवाजे पर छिपे हैंडल होते हैं, जो बॉडी के साथ समतल रहते हैं और टच या की-फोब से बाहर आते हैं।

चीन में हिडन डोर हैंडल पर प्रतिबंध

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सभी कारों में दरवाजों के हैंडल के लिए मैकेनिकल रिलीज फंक्शन का होना आवश्ययक होगा।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ ईवी दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे ने काम नहीं किया और यात्री वाहनों के अंदर ही फंसे रह गए। इससे उपजी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए यह नीति बनाई गई है, जो 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होगी।

हालांकि नए नियमों के तहत कार निर्माताओं को उन कार मॉडलों की डिजाइन में बदलाव करने के लिए 1 जनवरी, 2029 तक का समय मिलेगा, जिनको पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

टेस्ला के मॉडल वाई और मॉडल थ्री, बीएमडब्ल्यू के आइएक्स3 और कई अन्य चीनी कंपनियों के मॉडलों में इस तरह के डोर होते हैं, जिनमें नए नियमों के तहत बदलाव करना पड़ सकता है।

Back to top button