
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता ने अपमानजनक बयान दिया था जिसके एक दिन बाद गुरुवार को BJP ने ओडिशा, झारखंड और अन्य आदिवासी बहुल इलाकों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। रिपोर्टों के अनुसार पूर्व लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू शालीन शख्सियत हैं लेकिन वे बुरे विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें आदिवासियों की ओर से प्रतीक के तौर पर द्रौपदी मुर्मू जी को आगे नहीं लाना चाहिए रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं और हाथरस हुआ, क्या उन्होंने एक भी शब्द बोला?
https://twitter.com/amitmalviya/status/1547429749055639553?
अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है। BJP ने कहा है कि कांग्रेसी नेता के बयान से आदिवासियों के बीच आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा के इंफार्मेशन एंड टेक्नोलाजी डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा, ‘कांग्रेस प्रवक्ता डाक्टर अजय कुमार के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान से आदिवासियों में गुस्सा है।’ आज BJP ओडिशा, झारखंड समेत अन्य आदिवासी बहुल इलाकों में व्यापक प्रदर्शन करेगी