हरियाणा में बीजेपी का दबदबा कायम, सीएम सैनी ने मारी बाजी

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। सबसे पहले बैलट पेपर की गिनती हुई। अब EVM मशीनों से गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा में BJP का दबदबा कायम है। जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीत गई है। लाड़वा से नायब सैनी से बाजी मार दी

रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल व जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे हो गई हैं।

जानें कौन किस पार्टी से जीता—-

बीजेपी कांग्रेस 
जींद से कृष्ण लाल मिड्डा जीतेनूंह से आफताब अहमत जीते
हांसी से विनोद भयाना जीतेजुलाना से विनेश फोगाट जीती
खरखौदा से पवन खरखौदा जीते पिहोवा से मंदीप चट्ठा जीते
सफीदो से रामकुमार गौतम थानेसर से अशोक कुमार जीते
 शाहबाद से  रामकरण काला जीते
 फिरोजपुर झिरका से मामन खान
 पुन्हाना से मोहम्मद इल्यास जीते
 नारायणगढ़ से शैली चौधरी जीती
 कैथल से आदित्य सुरजेवाला जीते
  


रुझानों में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से आगे चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।


रुझानों में हरियाणा की स्थिति—–

पार्टीरुझानों में आगेजीत
कांग्रेस 36 
बीजेपी 49 
जेजेपी-ASP0 
इनेलो-बसपा2 
आप0 
अन्य3 


बता दें कि 22 जिलों में 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीट की काउंटिंग के लिए 2-2 सेंटर और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

जानें VIP सीटों पर क्या है स्थिति—–

सीट उम्मीदवारआगे/पीछेजीत
अंबाला कैंटअनिल विज  आगे 
तोशामश्रुति चौधरीआगे 
हिसार सावित्री जिंदलआगेजीत
आदमपुर भव्य बिश्नोईआगे 
जुलानाविनेश फोगाटआगेजीत
उचानादुष्यंत चौटाला पीछे 
लाडवानायब सैनीआगेजीत
अटेली आरती रावपीछे 
सिरसागोपाल कांडापीछे 
गढ़ी सांपला किलोईभूपेंद्र सिंह हुड्‌डाआगेजीत


एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बड़ी हार मिलती नजर आ रही थी, तो वहीं बीजेपी के नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया था कि 8 अक्टूबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे तो बीजेपी ही राज्य में सरकार बनाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है। 

कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- भूपेंद्र हुड्डा

दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व सीएम ओर कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने भी दावा किया था कि कांग्रेस एग्जिट पोल के आंकड़ों से भी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब से हमने चुनाव प्रचार शुरु किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में बढ़त का मेन फैक्टर 2005-2014 की हमारी उपलब्धियां और 2014-2024 तक भाजपा सरकार की विफलताएं हैं। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे। 

Back to top button