BJP विधायक का विवादित बयान, कहा-लड़कियों को अकेले नहीं घूमना चाहिए

एक बार फिर बलिया से बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने विवादित बयान से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने युवा लड़के-लड़कियों को स्मार्ट फ़ोन यूज़ न करने पर सलह देते हुए लड़कियों को अकेले न घूमना चाहिए की सलह दे डाली। उन्होंने “अभिभावक पर 15 वर्ष तक के बच्चों की निगरानी की बात कहीं। विधायक यहीं नहीं रुके वह बोले, “समाज में विकृति आई हैं उसमे अभिभावक का पूर्णतया दोष है।” बता दें इससे पहले बीजेपी विधायक अपने विवादित से चर्चा में रहे हैं।

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा-लड़कियों को अकेले नहीं घूमना चाहिए

समाज में विकृति आई हैं उसमे अभिभावक का पूर्णतया दोष

मीडिया से बात करते हुए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह बोले कि, “निश्चित रूप से मैं कह सकता हूँ, समाज में विकृति आई हैं उसमे अभिभावक का पूर्णतया दोष हैं क्योकि नित्य में भी यह कहती हैं कि, 15 वर्ष की उम्र तक अभिभावक का धर्म की अपने बच्चे का संरक्षण करें। 
विधायक यही नहीं रुके “उन्होंने कहां कि “15 वर्षो तक के बच्चो पर विशेष निगरानी की आवश्यकता अपने नीति में कही गई हैं। और स्वेच्छाचारि सुभाव आता बच्चो और बच्चियों का यह किसी भी एंगल से सही नहीं हैं।
वह बोले कि, “सीता जैसी नारी को भी कहना पड़ा था कि मर्यादा के तहत पति के साथ रहूंगी। “आज के जुग में जवान युवा-युवती को कहीं भी स्वतन्त्र रूप से छोड़ देंगे तो स्वाभाविक है विकृति आएगी। क्योंकि इस उम्र में हम लोग भी उस उम्र से गुजरे है आप भी गुजरे होंगे। इसका नियंत्रण अभिभावक के माध्यम से संभव हैं और किसी भी एंगल से नवजवान लड़को का और युवतियों का स्वछंद विचरण करने का स्वतंत्रता अभिभावक को नहीं देना चाहिए। मोबाइल पर रोक तो नहीं लगाना चाहिए मोबाइल होनी चाहिए लेकिन बिल्कुल अत्याधुनिक मोबाइल (स्मार्ट फ़ोन) का उपयोग करके दिन भर और रात भर यूज़ करना किसी भी युवा लड़की और लड़के के लिए सही नहीं हैं।”

रेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के लिए बोले थे

इससे पहले बीते 11 अप्रैल को बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे दुष्कर्मे के आरोप के बचाव में पार्टी के ही एक विधायक ने मनोविज्ञान का हवाला देते हुए बेतुका बयान दिया था। इस विधायक ने कहा कि “मैं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से बोल रहा हूं, कोई भी 3 बच्चों की मां से बलात्कार नहीं कर सकता है यह संभव नहीं है, यह उनके (कुलदीप सेंगर) खिलाफ एक साजिश है। हो सकता है कि उनके पिता (पीडिता के पिता) को कुछ लोगों ने पीटा, लेकिन मैं बलात्कार के आरोपों पर विश्वास करने से इंकार करता हूं।” आपको बता दें कि मनोवैज्ञानिक आधार का हवाला देने वाला सुरेंद्र सिंह बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं।
इस विवादित विधायक के बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था।

यूपी बोर्ड: प्रदेश के 150 स्कूलों में एक भी बच्चा नही हुआ पास, देखें लिस्ट

बीते 12 अप्रैल को बीजेपी विधायक सुरेंद्र ने कहा कि, 2019 में लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है।
बलिया के शहीद पार्क के पास बीजेपी सांसद भरत सिंह द्वारा आयोजित किए गए अनशन कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक के बाद एक विवादित बयान दिए। बीजेपी विधायक ने कहा, ‘ये विपक्षी राष्ट्रविरोधी हैं। इनका आका, किसी का इस्लाम में बैठा है, किसी का इटली में बसता है। 2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है, इसलिए भारत के लोगों निर्णय कर लेना कि इस्लाम जीतेगा या भगवान जीतेगा।’

राहुल गांधी का अफेयर इटली में चल रहा है

भाजपा अनशन कार्यक्रम में अपने भाषण में यही नहीं रुके थे “राहुल गांधी का अफेयर इटली में चल रहा है भाजपा विधायक यहीं रुके उन्होंने कहा कि, मोदी इंसान नहीं… भगवान हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि, राहुल गांधी राजनीति का जर्सी बछड़ा है उनका उनका अफेयर इटली में चल रहा है। इसके बाद वे मायावती पर भी जमकर बरसे। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि उनसे एक बार मिलने के 20 लाख रुपये लगते हैं। “

 
 

 

Back to top button