हरियाणा में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह आज कांग्रेस में शामिल होंगी। रोहिता का पूरा परिवार रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेगा।

गौर रहे कि इस दौरान देर रात मनोहर लाल ने बारह बजे फ़ोन कर रोहिता को मनाने की कोशिश की पर रोहिता ने कहा अब देर हो चुकी है। बता दें कि रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई।

Back to top button