गुजरात में भाजपा ने लगाया सीटों का शतक

गुजरात में भले ही भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया लेकिन कांग्रेस के दमदार प्रदर्शन के कारण भाजपा अपने 150 सीटें जीतने के लक्ष्य तक पहुंचना तो दूर सौ सीटों तक भी नहीं पहुँच पाई और वह मात्र 99 सीटें ही जीत सकी. लेकिन अब भाजपा गुजरात में 99 के फेर से निकल आई है ,क्योंकि उसे एक निर्दलीय विधायक ने समर्थन देने का एलान कर दिया है. इस कारण अब भाजपा ने सीटों की संख्या का शतक लगा दिया है.BJP in Gujarat

उल्लेखनीय है कि लुनावाडा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी विधायक रतन सिंह साठौड़ ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. रतन सिंह ने अपने समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल के पास भी भेज दी है. रतन सिंह के इस समर्थन से बीजेपी के विधायकों की संख्या 100 पर पहुंच गई है . आपको जानकारी दे दें कि रतन सिंह ने बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दिया है.

इसे भी पढ़े: शादी से पहले 5 बार अबॉर्शन करा चुकी इस लड़की ने बाथरूम में प्रेमी के लिए खीचीं न्यूड फोटो, तो पति की चली गई जान..

बता दें कि रतन सिंह मूलतः कांग्रेसी हैं .जब रतन सिंह को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया,तो उन्होंने लुनावाडा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. लेकिन पार्टी की इस कार्रवाई का उनपर कोई असर नहीं पड़ा और वो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उनकी जीत के बाद कांग्रेस को उन्हें टिकट न देने का पछतावा तो हुआ होगा , बहरहाल रतन सिंह के भाजपा को समर्थन दिए जाने से भाजपा की ताकत में एक और का इजाफा हो गया.

Back to top button