भाजपा ने राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष पूनिया को बनाया हरियाणा का प्रभारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा के प्रभारी का पद पहले बिप्लब कुमार देब के पास था। पार्टी ने उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव का सहप्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सहप्रभारी राज्यसभा के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में अक्तूबर के महीने में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सतीश पूनिया राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और जाट बिरादरी से आते हैं। लोकसभा में उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक हरियाणा में प्रवास भी किया था। उनके पास अच्छा अनुभव है। उन्हें पहले भी कई प्रदेशों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है, जहां उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन को साबित भी किया है। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सुरेंद्र नागर भी चुनावी रणनीति बनाने में काफी निपुण माने जाते हैं। उनके कौशल को देखते हुए पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं, अब तक चार प्रभारी नियुक्त
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार हरियाणा में नियुक्तियां कर रहा है, मगर अब तक प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सीएम नायब सिंह सैनी के पास है। लोकसभा का चुनाव पार्टी ने उन्हीं की अध्यक्षता में लड़ा था। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं। मगर अब तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं कर पाई है।

अब तक चार बड़ी नियुक्तियां
वहीं, विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अब तक चार बड़ी नियुक्तियां कर चुकी है। पार्टी केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को विधानसभा चुनाव प्रभारी व पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को पुनिया व नागर को भी हरियाणा की जिम्मेदारी सौंप दी।

Back to top button